Pushpa 2 day18collection:तीसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर पुष्पराज ने रचा इतिहास छापे इतने करोड़ - class="wp-singular post-template-default single single-post postid-411 single-format-standard wp-custom-logo wp-embed-responsive wp-theme-newsxo wide ta-hide-date-author-in-list defaultcolor" >
1 Jul 2025, Tue

Pushpa 2 day18collection:तीसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर पुष्पराज ने रचा इतिहास छापे इतने करोड़

pushpa 2 day 18 collection:तीसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर पुष्पराज ने छापे इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर सुकुमार की फिल्म का जादू जारी है ।अल्लू अर्जुन (allu arjun) और रश्मिका मन्दना (rashmika mandana) स्टार मूवी दर्शकों के प्यार की कोई कमी नहीं है 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने तीसरे रविवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।आइए पुष्पा 2 फिल्म के 18वे (pushpa 2 day 18 collection) दिन तक का कलेक्शन का पूरा ग्राफ देखते है

f004c23b-76c0-45dc-b6fc-118c8dcecd36_20241224_145008_0000 Pushpa 2 day18collection:तीसरे संडे बॉक्स ऑफिस पर पुष्पराज ने रचा इतिहास छापे इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्लीसिनेमाघरों में अल्लू अर्जुन की फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन पूरे हो गए हैं। भारत में फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा 17वें दिन ही पार कर दिया था। अब तीसरे रविवार पुष्पा 2 के कलेक्शन से भी पर्दा उठ गया है।आइए देखते हैं कि फिल्म संडे को कितने अंकों से पास हुई है।

पुष्पा 2 को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार

साल 2021 में पुष्पा: द राइज रिलीज हुई थी, जिसने अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी बढ़ाने का काम किया था। वहीं, साल 2024 में रिलीज हुई पुष्पा 2 ने बॉलीवुड और साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दे दी है। अल्लू अर्जुन की फिल्म के दूसरे पार्ट का हिस्सा रहने वाले सभी कलाकारों का नाम लोगों की जुबां पर आ गया है। सुकुमार की निर्देशित फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल साबित हुई।

18वें दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन (Pushpa 2 Day 18 Collection) भी कमाल दिखाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक मूवी ने 30.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कुल कमाई की बात करें तो मूवी ने 18 दिनों में भारत के अंदर कुल 1059.68 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीसरे शनिवार को फिल्म ने 24.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसे देखने के बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि अल्लू अर्जुन की मूवी को रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला है।फिल्म ने पहले सप्ताह में कुल 725.8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, दूसरे सप्ताह में सुकुमार की निर्देशित पुष्पा 2 ने 264.8 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा, फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 14.3 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर कलेक्ट किए। आगामी दिनों में फिल्म से और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाई जा रही है।