Farhaan Akhtar Net Worth: इतने अरबों के मालिक है फरहान अख्तर,जाने कितनी है संपत्ति. - class="wp-singular post-template-default single single-post postid-593 single-format-standard wp-custom-logo wp-embed-responsive wp-theme-newsxo wide ta-hide-date-author-in-list defaultcolor" >
1 Jul 2025, Tue

Farhaan Akhtar Net Worth: इतने अरबों के मालिक है फरहान अख्तर,जाने कितनी है संपत्ति.

Untitled-design_20250109_133346_0000 Farhaan Akhtar Net Worth: इतने अरबों के मालिक है फरहान अख्तर,जाने कितनी है संपत्ति.

 

Farhaan Akhtar Net Worth:बॉलीवुड में फरहान अख्तर ने बतौर निर्देशक, एक्टर, सिंगर और लेखक के रूप में अपना करियर बनाया है। आज यानी 9 जनवरी को फरहान अख्तर 51 साल के हो गए हैं।फरहान अख्तर की प्रतिभा सिनेमा के विभिन्न पहलुओं में फैली हुई है, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई। आज वह फिल्म इंडसट्री के हर विभाग में कामयाब हैं।

17 की उम्र में रखा था बॉलीवुड में कदम

फरहान का बचपन से ही फिल्मों में करियर तय था, क्योंकि वे जाने-माने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर और हनी ईरानी के वंशज हैं। अपने प्रसिद्ध वंश के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने के बावजूद फरहान ने कड़ी मेहनत और लगन से अपनी अलग पहचान बनाई। इंडस्ट्री में उनका सफर महज 17 साल की छोटी सी उम्र में से बतौर सहायक निर्देशक के रूप में शुरू हो गई थी।

Farhaan Akhtar Net Worth

बात करे फरहान अख्तर की सम्पत्ति की तो अरबों में है।मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साल 2024 तक फरहान अख्तर की कुल संपत्ति 148 करोड़ रुपये थी। फ़रहान अख्तर एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता हैं।

साल 2000 में उन्होंने अधुना भबानी से शादी की थी और उन्हें दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं। साल 2017 में फ़रहान और अधुना का तलाक़ हो गया। इसके बाद साल 2022 में फ़रहान ने शिबानी दांडेकर से शादी की।

रॉक ऑन’ से किया एक्टिंग में डेब्यू

इस सफलता के बाद ‘लक्ष्य’ नामक एक और निर्देशन फिल्म आई, जो दर्शकों को खूब पसंद आई, जिसमें फरहान की कहानी कहने की कला का प्रदर्शन किया गया।

 

निर्देशन से अभिनय की ओर कदम बढ़ाते हुए फरहान ने ‘रॉक ऑन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, इस फिल्म में उन्होंने अपनी गायन प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। उनके अभिनय को आलोचकों की प्रशंसा मिली, जिसने उनके सफल अभिनय करियर की नींव रखी।

 

भाग मिल्खा भाग’ से जीता फैंस का दिल

इसके बाद फरहान ने ‘लक बाय चांस’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया। कम उम्र में फिल्मों में सहायक के तौर पर काम करने से लेकर इंडस्ट्री में एक बहुआयामी आइकन बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायक है। फरहान की कहानी इस बात का सबूत है कि जुनून और दृढ़ता के साथ कोई भी व्यक्ति महानता हासिल कर सकता है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो।